चकिया नगर में होगा अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन, एक मंच पर होगा अंतरराष्ट्रीय व चर्चित कवियों का समागम
चकिया : पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क के दसवें वर्षगांठ पर नगर के आदित्य पुस्तकालय परिसर में मंगलवार की शाम को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश-प्रदेश सहित पूर्वांचल के अंतरराष्ट्रीय व नाम चिन कवियों का एक मंच पर समागम देखने को मिलेगा।
जिसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मणिका दुबे, अंतरराष्ट्रीय कवि दमदार बनारसी, डॉ शिखा दीप्ति दीक्षित, धर्मराज कवि शायर, अखिलेश द्विवेदी, डॉ मनोज द्विवेदी मधुर, प्रशांत बजरंगी इत्यादि कवियों के मुखारविंद से कविता प्रेमी आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम के आयोजन और पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन के प्रबंधक व मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश आचार्य शामिल होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में पावर ग्रिड कारपोरेशन के निदेशक और चकिया के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्रबली सिंह व निदेशक पत्रकारिता संस्थान काशी विद्यापीठ डॉक्टर नागेंद्र कुमार सिंह होंगे।

वही पत्रकार अमर उजाला व कार्यक्रम व्यवस्थापक कार्तिकेय पाण्डेय ने बताया कि साहित्य संस्कृति का सबसे बड़ा संवाहक होता है, कविताओं और गीतों के माध्यम से हम जन-जन तक विंध्य पर्वत के श्रृंखलाओं की महिमा को पहुंचा सकते हैं। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से ही हम इसे उत्कृष्टता प्रदान कर सकते हैं। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क के 10वीं वर्षगांठ पर बहुत ही भव्य कार्यक्रम होगा। देशभर से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कवि और कवयित्री के साथ-साथ जबलपुर की अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री मणिका दुबे के कविताओं और शादियों पर लोग खूब झूमेंगे।
साहित्य और संस्कृति का गहरा है संबंध
अमर उजाला के पत्रकार कार्तिकेय पाण्डेय ने बताया कि साहित्य और संस्कृति का संबंध बहुत गहरा होता है साहित्य से संस्कृति का संवाद होता है। इसी उद्देश्य से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें देशभर के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय, नामचीन व शालीन कवियों का आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक सहसंयोजक प्रबंधक और व्यवस्थापकों द्वारा लगातार मंच के स्वरूप व अतिथियों तथा श्रोताओं के व्यवस्था हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। करीब 4 से 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तमाम लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।
रिपोर्ट : त्रिनाथ पाण्डेय, संवाददाता चकिया चंदौली


















