प्रेरणा व विदाई समारोह में भावुक हुए बच्चे

59

प्रेरणा व विदाई समारोह में भावुक हुए बच्चे

चंदौली : चहनियां रानेपुर स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल में 12वीं के बच्चों को प्रेरणा व विदाई समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें बच्चो को।विदाई के साथ-साथ आगे पढ़ने के लिए प्रेरणा दी गयी. इस दौरान बच्चे भावुक हो उठे.

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के मूर्ति के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके हुआ. बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ. समारोह में प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने कहा कि आज से आपके जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. आपको अपने मुकाम पर पहुचने के लिए अब बड़ी ही सावधानी से आगे बढ़ना होगा. अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करना पड़ेगा. दुख इस बात का है कि 12 साल रहने बाद आज आप लोग अलग हो रहे है. खुशी इस बात की है कि आप कुछ बनने के लिए आगे जा रहे है. नव निर्माण-राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ रहे है. कहा कि जो यहां बैठे छात्र छात्राये दिखाई दे रहे है इसमें से कोई आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनेगा. जहां भी जाना इस विद्यालय में सिखाये गये संस्कार को मत भूलना. वो संस्कार वहां भी बिखेरना. क्योंकि पढ़ाई के बिना लक्ष्य पाना सम्भव नही है. इस डिजिटल युग मे कैरियर की मारामारी है किन्तु जो आगे की कड़ी है वह पढ़ाई से ही पूरी होगी.

इस दौरान आरती झा, अनिल सिंह,मंगेश तिवारी, दीपकं तिवारी, मिथिलेश सिंह, विवेक उपाध्याय, रवि सेठ, योगिता सिंह, गीतांजलि आदि उपस्थित रहे.