हाईवे किनारे नाली निर्माण के लिए समाजसेवी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली : चंदौली से सैदपुर तीरगाँवा मारूफपुर वाया सकलडीहा चहनियां मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे पर नाली निर्माण को लेकर मथेला के ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी विपिन पाण्डेय के नेतृत्व में सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा.
चहनियां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मथेला के ग्रामीण सोमवार को लामबंद होकर एसडीएम अनुपम मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए हाईवे किनारे गांव के सामने नाली निर्माण कराने की मांग की. ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी विपिन पाण्डेय ने बताया कि गांव की सघन आबादी है किन्तु जल निकासी की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में नाली निर्माण न होने से गांव जलमग्न हो जायेगा. नाली निर्माण के लिये कई बार पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, पीडब्लूडी के एक्सईएन राजेश कुमार सहित अन्य सक्षम अधिकारीयों से गुहार लगाया जा चुका है. किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. जिसपर हम ग्रामीण एसडीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए नाली निर्माण के लिए गुहार लगाई है.
ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रुप से उदय प्रताप सिंह, छोटे लाल विश्वकर्मा, सुभाष मौर्या, रवि विश्वकर्मा, हामिद, जावेद अली, श्याम सुंदर मौर्य, सुन्नत अली, शाहिद अंसारी, निखिल त्रिपाठी सहित आदि लोग मौजूद रहे.


















