धीमी गति से हो रहा मार्ग निर्माण कार्य, लग रहा है रोज जाम, राहगीर परेशान

93

धीमी गति से हो रहा मार्ग निर्माण कार्य, लग रहा है रोज जाम, राहगीर परेशान

चंदौली : चहनियां कस्बा में हाइवे का आधा अधूरा निर्माण कार्य से आये दिन जाम लग रहा है. मंगलवार को कस्बा में पुनः भीषण जाम देखने को मिला. जो लोग करीब एक घण्टे जाम में फंसे रहे. कस्बावासियों ने निर्माण में लगे कर्मियों की लापरवाही बताया. वही बलुआ पुलिस ने जनता के सहयोग से भीषण जाम से निजात पाया.

चहनियां कस्बा में चौराहे से दो सौ मीटर सकलडीहा मार्ग व दो सौ मीटर सैदपुर मार्ग पर सड़क के दोनो तरफ हाइवे निर्माण कार्य करने वाले गढ्ढा करके छोड़कर चले गये है. जिससे विगत नव माह से लोग परेशान है. आधी अधूरी सड़क निर्माण से आये दिन चहनियां कस्बा में जाम लग रहा है. लोगों को जाम में घण्टो परेशान होना पड़ रहा है. किसी प्रकार से सूचना मिलने पर चहनियां चौराहे पर पुलिस पहुँची तो जनता व पुलिस के सहयोग से जाम हटाया गया.

कस्बावासियों व व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, कन्हैया चौहान, राजेन्द्र रस्तोगी आदि का कहना है कि सड़क निर्माण में लगे कर्मियों की लापरवाही और धीमी गति कार्य से कस्बा में रोज जाम लग रहा है. चौराहे पर दोनो तरफ गढ्ढा छोड़ दिया गया है. कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नही है. जिससे राहगीर व कस्बा के लोग परेशान है.