मां भगवन्ती देवी स्मरणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का होने जा रहा शुभारम्भ, जानें कहा हो रहा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
◆ विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार रुपये का पुरस्कार
◆ उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार
◆ मैन आफ दी सीरीज के लिए एलईडी टीवी का पुरस्कार
चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज के फील्ड पर क्रिकेट का महाकुंभ 9 फरवरी से चहनियां प्रीमियर लीग-5 मां भगवन्ती देवी स्मरणीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 शुभारम्भ होने जा रहा है. फाइनल में जितने वाले खिलाड़ी को 51 हजार रुपये का पुरस्कार-ट्राफी मिलेगा. वही उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये-ट्राफी और मैन आफ दी सीरीज खिलाड़ी को एलईडी टीवी का पुरस्कार मिलेगा.
इस बाबत जानकारी देते हुए आयोजक मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी ने बताया कि मां खण्डवारी देवी स्पोर्टिंग क्लब चहनियां के तत्वाधान में खेला जायेगा. इसमें केवल 16 टीम ही प्रतिभाग करेगी. दिये गये निर्धारित समय से 15 मिनट पहले खेल मैदान में उपस्थित हो जाये. प्रत्येक खिलाड़ी लोवर टी शर्ट जूता ड्रेस में ही खेल सकता है. एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम में खेल सकता है. प्रत्येक मैच दस-दस ओवर का खेला जायेगा.
बताया कि प्रत्येक पारी में कम से कम पांच गेंदबाजों का उपयोग जारी होना चाहिए. हैट्रिक चौके, छक्के और विकेट पर आकर्षक इनाम दिया जायेगा. अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा. खेल के दौरान अभद्र भाषा पर खेल से निष्काषित कर दिया जायेगा. इसके लिए कमेटी द्वारा तैयारियां चल रही है.


















