मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, अवधेश द्विवेदी जिलाध्यक्ष व त्रिनाथ पाण्डेय बने महामंत्री
चंदौली : नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर 6 स्थित वन विश्रामगृह में मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया जिला चंदौली के कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ. जिसमें अवधेश कुमार द्विवेदी को जिलाध्यक्ष चंदौली तथा त्रिनाथ पाण्डेय को महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया. इसके अलावा चकिया तहसील तरुणकांत त्रिपाठी अध्यक्ष वही किशन श्रीवास्तव महामंत्री बने. सुजीत कुमार तिवारी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा धर्मबीर सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है.
इसके पश्चात जिला व तहसील कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी का चुनाव संपन्न कराया गया. इस दौरान कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज का वह आइना है जो समाज की कुरीतियों को समाज के सामने निष्पक्ष तरीके से दिखता है. पत्रकार सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए पत्रकार साथियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
इस दौरान कार्यक्रम में अनिल द्विवेदी, सुधांशु, किशोर, धर्मवीर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, आफताब आलम, राजकुमार जायसवाल, किशन श्रीवास्तव, शाहीद आदि मौजूद रहे.


















