मतदाता जागरूकता अभियान व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

21

मतदाता जागरूकता अभियान व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चंदौली : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है. भारत निर्वाचन आयोग ने 2011 में इसे शुरू किया था. यह दिवस नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण होता है. इसी क्रम में चहनियां स्थित मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान 2025 के तहत मतदान के महत्व व मतदाता के अधिकारों पर चर्चा करते हुए सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाया गया साथ ही सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार द्वारा जारी नियमों के पालन का आह्वाहन किया गया. वही सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्राचार्य डॉ. हेमन्त कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी शपथ भी दिलाया गया.

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक डॉ. आशुतोष सिंह ने अपील की कि वे अपने मताधिकार का सही उपयोग करें. उन्होंने जोर दिया कि जो लोग मतदान नहीं करते, वे देश की प्रगति में रुकावट बन सकते हैं. इसलिए, हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह मतदान केंद्र पर जाए और अपने वोट का उपयोग करे.

लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान जरूरी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि अगर हर नागरिक अपने मत का सही तरीके से उपयोग करे, तो देश को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है. ऐसे अभियान न केवल लोगों को जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस प्रकार, मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य को बदलने की ताकत रखती है. उनका प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक है और उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष सिंह, अवनीश सिंह, प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. राधाकांत पाठक, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ.मंजुली सिंह डॉ. सत्यवान मौर्या, डॉ. हरिशंकर, डॉ. आलोक रंजन, डॉ.मंगल मिश्र, आलोक सिंह, कौटिल्य चंदेल, अखिलदेव पांडेय, विजय प्रकाश, धर्मेंद्र यादव,अनीस कुमार सहित अन्य सभी प्रवक्ताओं की उपस्थिति रही। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता संतोष सिंह ने किया.