सराय में लगा हाईमास्ट लाइट बना शो पीस, हाईमास्ट दुरुस्त कराने की मांग
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के बलुआ के पास सराय स्थित टेढ़की पुलिया पर लगा हाईमास्ट लाइट विगत सात माह से खराब है. टेढ़की पुलिया पर चौराहा होने के कारण कई गांवो का आना जाना लगा रहता है. मौनी अमावस्या पर्व पर लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट पर जायेगे.
क्षेत्र के सराय स्थित टेढ़की पुलिया पर पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा हाईमास्ट लाइट लगवाया गया है. जो विगत सात माह से खराब पड़ा है। जहाँ यह हाईमास्ट लाइट लगवाया गया है वहा चौराहा है जो कई गांवो को जोड़ता है. इसके अलावा चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर होने के कारण पुल से वाराणसी के लिए आना जाना लोगो का लगा रहता है. 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है. इसी मार्ग से लाखों श्रद्धालु बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं घाट जायेगे. चौराहे पर अंधेरा होने से खतरा बना रहता है. पूर्व सांसद द्वारा हाईमास्ट लगवाया गया ताकि लोगो को परेशानी न हो. ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए हाईमास्ट दुरुस्त कराने की मांग किया है.


















