उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह, ग्रामवासियों में खुशी की लहर
चंदौली : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नियामताबाद ब्लॉक परिसर में “उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” का कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गौड़, चकिया विधायक कैलाश खरवार, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान चहनियां ब्लॉक के सेवढी हुदुहदीपुर के युवा ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह को “उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया. वही ग्रामवासी व क्षेत्रवासी अपने ग्राम प्रधान के सम्मानित होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

बता दें कि ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में समय-समय पर गांव में चौपाल लगवाते हैं. इससे लोगों के लिए काफी आसानी हुई है. छोटे-बड़े कार्यों के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ता है. वही गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और कई बिंदुओं पर काम किया है. ग्राम प्रधान के इन कार्यों से गांव के लोग भी खुश हैं. अपने ग्राम प्रधान के सम्मानित होने पर वे भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. वही ग्राम प्रधान ने समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है.
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, भाजपा नेता राणा सिंह, सीडीओ एस. एन. श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ युगल किशोर राय, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, डीडीओ सपना अवस्थी, अतिरिक्त जिला सलाहकार अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, डीपीएम सौरभ सिंह, एडीओ पंचायत चहनियां राकेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


















