संविधान गौरव अभियान की बैठक हुई सम्पन्न

54

संविधान गौरव अभियान की बैठक हुई सम्पन्न

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के कैथी गांव स्थित भाजपा बलुआ मण्डल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के आवास पर संविधान गौरव अभियान की बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण तिवारी, ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता व डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हृदय नारायण तिवारी ने कहा कि बीजेपी देश भर में संविधान गौरव अभियान चला रही है. अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक लेकर जाना है. चहनियां ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर एक सच्चे राष्ट्रवादी थे. जिन्होंने संविधान के आत्मा को परिभाषित किया. हाईकमान द्वारा कार्यक्रम में सबका सहयोग चाहिए.

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, संकठा राय, परमात्मा सिंह, लक्ष्मी शंकर मौर्य, अर्जुन प्रसाद मौर्य, पंकज पाण्डेय, अंबुज पाठक, विवेकानन्द, सुरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, रामदुलारे आर्य, विनय कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे.