भारतीय जनता पार्टी मंडल सैयदराजा की नई कार्यकारिणी घोषित, विपिन सिंह ने संभाली कमान
चंदौली : भारतीय जनता पार्टी के सैयदराजा मंडल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह पटेल की अनुशंसा और भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की स्वीकृति के उपरांत मंडल सैयदराजा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह (एडवोकेट) ने इस टीम की घोषणा करते हुए सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
घोषित टीम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश पाण्डेय, अजय कुमार वर्मा, दया सिंह, पूनम चौहान, प्रमोद पासवान और कमलेश गुप्ता को बनाया गया। वही मण्डल महामंत्री दिव्य प्रकाश नागवंशी और राणा सिंह मौर्या मौर्या को बनाया गया।
मण्डल मंत्री आरती देवी, बीर प्रताप सिंह, पंकज अग्रहरी, शिवेन्द पाण्डेय, वीरेन्द्र चौहान को बनाया गया। साथ ही कोषाध्यक्ष के रूप में बब्बन राम को जिम्मेदारी दी गई। वही मीडिया प्रभारी सतेन्द्र राय और सोशल मीडिया प्रभारी बिक्की केशरी को बनाया गया। साथ ही आई टी संयोजक राजीव कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया।
संगठन को मिली नई ऊर्जा
मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
विपिन कुमार सिंह ने पार्टी के उच्चाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
नए गठन की सूचना होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सकारात्मक कदम बताते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
इस नई टीम में सामाजिक संतुलन और युवा जोश का समावेश कर संगठन की भावी रणनीति को सफल बनाने का प्रयास किया गया है।
REPORT : UP TIMES18 NEWS (ब्यूरो रिपोर्ट)


















