जिले में 24 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों का हो रहा आगमन, सरकार की योजनाओं एवं गतिविधियों का भ्रमण कर लेंगे जायजा…पढ़े खबर..
चंदौली : जिले में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के आगमन की तैयारियों को लेकर डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई. बैठक दौरान उन्होंने बताया कि 9 नवम्बर को जनपद में कुल 24 आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों का आगमन देर शाम हो रहा है. 12 नबम्बर को दोपहर 02:00 बजे चिन्हित ग्राम पंचायतों का भ्रमण हेतु प्रस्थान करेंगे. वही 24 आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों को 6 सदस्यों का 4 उप समूहों में विभाजित किया गया है.
जिले के इन ग्राम पंचायतों में करेंगे भ्रमण
विकास खंड सकलडीहा के ग्राम पंचायत कम्हारी, विकास खंड चहनियां के ग्राम पंचायत कांवर एवं सेवढी, विकास खंड धानापुर के ग्राम पंचायत मिर्जापुर में भ्रमण एवं रात्रि विश्राम के साथ भ्रमणशील रहकर सरकार क़्क़ योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों का ग्राम पंचायतों के द्वारा कराए गए कार्यों का जायजा लेंगे.
डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
डीएम ने बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि आठ दिवसीय भ्रमण हेतु 24 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के आगमन के दृष्टिगत सभी तैयारियां ग्राम पंचायत स्तर से लेकर के जिलास्तर तक पूर्ण कर लिए जाय. वही निर्देश दिया कि आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कॉलेज, गौ आश्रय स्थलों एवं अन्य गतिविधियों का भ्रमण कर सकते है. बैठक में जिसकी जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बेहतर ढंग से सुनिश्चित करेंगे.
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस.एन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला उपायुक्त उद्योग अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, खंड विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी एवं चिन्हित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे.


















