थाना सकलडीहा पुलिस को मिली कामयाबी, 24 घण्टे के अंदर छिनैती की घटना का किया सफल अनावरण, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती के रुपये बरामद
चंदौली : सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल अनावरण किया है. छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से छिनैती का 80 हजार रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया है. पुलिस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.
ये रहा मामला
दरअसल बीते 4 नवम्बर (सोमवार) को सन्तोष सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम डेढ़गांवा थाना सकलडीहा के ईंट भट्टा लक्ष्मी उद्योग डेढ़गांवा पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से अभियुक्त आए और भट्ठा मुंसी अर्जुन राम पुत्र स्व० सीताराम, रिंकू सिंह पुत्र स्व० शमशेर सिंह व वकील खरवार पुत्र स्व० रामजनम खरवार से हाथापाई करके और तमंचा दिखाकर मौके से झोले में रखा 81 हजार रुपया छीनकर भाग गए. जाते-जाते ड्राइवर वकील खरवार से बोले कि तुम्हारा मालिक जहां भी हो उसे बता देना की शाम तक 5 लाख रुपये भेज दें नही तो जहां भी मिलेगा उसे हम लोग गोली मार देंगे. साथ ही अभियुक्तों ने अपना नाम पता भी बताया. घटना के बाद पीड़ितों ने थाना पहुंचकर तहरीर दिया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी हुई थी. वही आज धरहरा नहर पुलिया के पास आरोपी अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ लल्ला पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम आवाजापुर थाना धानापुर व सूर्यांश सिंह उर्फ तन्नू पुत्र स्व० योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम हरिनाथपुर थाना फूलपुर वाराणसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि थाना सकलडीहा के ग्राम डेढ़गांवा से वादी संतोष सिंह द्वारा थाना सकलडीहा पर सूचना दी गई थी कि इनके डेढ़गांवा स्थित ईंट भट्टा लक्ष्मी उद्योग पर मोटरसाइकिल से दो अभियुक्त आए और उनके मुंसी के साथ हाथापाई कर और तमंचा दिखाकर झोले में रखा 81 हजार रुपये नगद लूटकर भाग गए है. और जाते-जाते कह कर गए कि तुम्हारा मालिक जहां हो उसे बता देना कि 5 लाख रुपये भेज दो नही तो जहाँ मिलेगा उसे गोली मार दी जाएगी. इसी सूचना पर तत्काल सकलडीहा थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई. वही आज 5 नवम्बर को सुबह 10:40 बजे धरहरा नहर पुलिया के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 80 हजार नगद व घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. दोनों अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ लल्ला पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम आवाजापुर थाना धानापुर व सूर्यांश सिंह उर्फ तन्नू पुत्र स्व० योगेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम हरिनाथपुर थाना फूलपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है. मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक जनक सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रश्वींन कुमार दुबे, कांस्टेबल रणविजय शामिल रहे.


















