प्रयागराज हत्याकांड को लेकर चंदौली में विरोध, सीएम को संबोधित एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली : प्रयागराज में एक परिवार की हत्या के मामले को लेकर अब चंदौली में भी इसका असर दिख रहा है. युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सकलडीहा को सौंपा. कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि लगातार प्रदेश में ब्राहमण परिवारों में जमीन आदि किसी भी विषय लेकर के जिस तरह से घटनाएं घट रही है उक्त घटनाएं हृदय विदारक और पीड़ा देने योग्य है. पिछले साल देवरिया में हुए हत्याकांड तथा बीते 4 नवंबर को प्रयागराज के दुबे परिवार की निर्मम हत्या ने अंदर से पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. उक्त घटनाएं लगातार विप्र समाज के अंदर असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है और छोटे-छोटे विवादों में विप्र समाज व वह उनके परिवार के साथ जघन्य हत्या की घटना से समाज अब आक्रोशित है. उक्त प्रयागराज की घटना पर न्यायिक जांच तथा दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई आवश्यक है.
इस बाबत युवा संघर्ष मोर्चा के शैलेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि विप्र समाज के ऊपर अगर अत्याचार बन्द नही हुआ तो आने वाले समय में समाज को सही दिशा देने वाला ब्राह्मण जब अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगा तो समाज को दिशा कौन देगा.
इस दौरान मुख्य रूप से कमला कांत पाण्डेय, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन तिवारी, किसान नेता जितेंद्र तिवारी, रोहित तिवारी, माधव पाण्डेय, कमलेश पाठक, ईश्वर चंद पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, अमन पाण्डेय, यश पाण्डेय, संतोष राजभर, श्रवण राम आदि मौजूद रहे.


















