बैंक कर्मी से छिनैती करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 92000 रुपया बरामद
चंदौली : सकलडीहा थाना क्षेत्र के नागनपुर नहर के पास ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट की घटना के मुख्य आरोपी दीपक यादव उर्फ बागी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वही अभियुक्त के पास से छिनैती के 92 हजार 200 रुपए बरामद हुआ. पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. वही लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

विदित हो कि 21 सितंबर को थाना सकलडीहा अंतर्गत सुनील कुमार पुत्र रामजतन प्रजापति निवासी ग्राम फुल्ली थाना सकलडीहा जनपद चंदौली अपने मित्र सेवालाल के साथ यूनियन बैंक पौनी से चार लाख रूपए निकाल कर अपने गांव ग्राहक सेवा केंद्र तुलसी आश्रम लोनार लेकर जा रहे थे. उसी समय विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे तीन व्यक्ति थाना सकलडीहा अंतर्गत नागनपुर के पास सुनील कुमार का पैसों वाला वेग छीनकर दो व्यक्ति बाइक से व एक व्यक्ति पैदल भाग गए थे. पूर्व में छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था वहीं दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था. इस घटना का मुख्य आरोपी दीपक यादव उर्फ बागी पुत्र स्वर्गीय भोला यादव निवासी ग्राम लोनार तुलसी आश्रम थाना सकलडीहा जनपद चंदौली फरार चल रहा था. तभी से पुलिस को इसकी तलाश कर रही थी. फरार चल रहे आरोपी दीपक यादव के ऊपर एसपी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव उर्फ बागी ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र रामजतन प्रजापति निवासी फुल्ली थाना सकलडीहा चंदौली जो नोनार तुलसी आश्रम बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है. जो लेन देन हेतु पैसा निकालने के लिए 21 सितम्बर को पौनी यूनियन बैंक गए थे. जिनका रुपया लूटने की नीयत से मैं अपने साथी लालू यादव, आदर्श यादव, सुहेल खान व अमित यादव के साथ तुलसी आश्रम नोनार स्थित अस्पताल के बगल में योजना बनाया था. बताया कि असलहे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनील कुमार जब पैसा लेकर चलने पर सुहेल खान के सूचना देने के पश्चात नागनपुर नहर के पास स्थित पेड़ के बगल में इंतजार करने लगे. वही सुनील कुमार जब मोटरसाइकिल से आ रहे थे उसी समय सामने से असलहा दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था. अमित यादव वही नागनपुर पुलिया के पास खड़ा होकर आने जाने वालों पर नज़र रखा था. जिसके बाद हमलोग बनारस कैंट रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुए. जहां पर 60-60 हजार रुपये लालू यादव, आदर्श यादव व सुहेल खान व अमित यादव को दे दिया गया व शेष रुपया एक लाख तिरपन हजार रुपये मैं अपने साथ लेकर दिल्ली चला गया. बताया कि कल ही दिल्ली से घर आया था और आज पुनः ट्रेन पकड़ने के फिराक में था कि आप लोगो ने पकड़ लिया. मैंने लूट के अपने हिस्से के पैसे से कपड़ा व अन्य सामान की खरीदारी किया था तथा कुछ रुपये खाने पीने में खर्च हो गए थे. शेष 92 हजार 200 रुपये बचा है. जो मेरे पास बचा हुआ है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक विजय राज चौकी प्रभारी नई बाजार, उप निरीक्षक राणा प्रताप यादव, कांस्टेबल गौरव पटेल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार यादव, कांस्टेबल रणविजय, कांस्टेबल नीतीश कुमार और स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम से उप निरीक्षक आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट सर्विलांस चन्दौली, हेड कांस्टेबल अरविन्द भारद्वाज, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह, हेड कांस्टेबल रामानन्द, हेड कांस्टेबल विजेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल गणेश तिवारी, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव शामिल रहे.


















