10 हजार रुपये का इनामियां अभियुक्त बजरंगी गिरफ्तार

184

10 हजार रुपये का इनामियां अभियुक्त बजरंगी गिरफ्तार

चंदौली : थाना धीना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामियां अभियुक्त को मुखबीर की सूचना पर घेराबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित था. पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना धीना रमेश यादव मय पुलिस टीम के साथ थाना धीना क्षेत्र में मौजूद थे. तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त बजरंगी पाण्डेय पुत्र रामप्रकाश पाण्डेय निवासी महुरा प्रकाशपुर थाना धीना जनपद चंदौली अपने घर पर मौजूद है. मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके अभियुक्त को उसके घर पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त के घर के दरवाजे से सुबह 07:35 बजे गिरफ्तार किया गया.

इस बाबत सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि थाना धीना पुलिस ने वांछित व इनामियां अभियुक्त बजरंगी पाण्डेय पुत्र रामप्रकाश पाण्डेय निवासी महुरा प्रकाशपुर थाना धीना जनपद चंदौली जो पूर्व में इसके ऊपर गोवंश, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर के अभियोग पंजीकृत है. इसकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था. जिसे आज थाना धीना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव व मय टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धीना रमेश यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश प्रजापति, कांस्टेबल अनूप कुमार यादव, कांस्टेबल आयुष गुप्ता, कांस्टेबल अंकित वर्मा व कांस्टेबल अजीत प्रचेता शामिल रहे.