श्रीराम के मुकुट पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ
चंदौली : चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित 10 दिवसीय मंचित होने वाली रामलीला का श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हुआ. जिसमें क्षेत्रीय सांस्कृतिक कलाकार राजेश कुशवाहा, रोहित गुप्ता, सुदामा पाण्डेय, खदेरन पाण्डेय, सोमनाथ पाण्डेय द्वारा रामायण पाठ भजन-कीर्तन तथा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ मुकुट पूजन किया गया. लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक व रामलीला समिति के संरक्षक धनन्जय सिंह ने रामलीला एवं दशहरा पर लगने वाले विशाल मेले के सफल होने के लिए संकल्पित हुए.

लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने बताया कि रामगढ़ की सुप्रसिद्ध रामलीला लगभग 150 वर्षों से मनाई जा रही है. प्रत्येक वर्ष अनंत चतुर्दशी के दिन मुकुट पूजन होता है. इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत से रामलीला मंचन व दशहरा पर्व पर बाबा कीनाराम मठ के सामने राम रावण युद्ध रावण पुतला दहन तथा अगले दिन भरत मिलाप का मंचन कार्यक्रम होगा. वही शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री राम जी की लीला रामचंद्र जी के जन्म से लेकर श्री राम के राजगद्दी तक चलता है. विजयदशमी पर लंका दहन तथा दूसरे दिन भरत मिलाप तथा अंतिम दिन राजगद्दी के साथ रामलीला का समापन होगा. कमेटी के व्यास सोमनाथ पाण्डेय ने बताया कि राम लक्ष्मण और सीता आदि प्रमुख पात्र स्थानिक ब्राह्मण है. गांव व क्षेत्र के लोग रामलीला करने में उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं.
इस अवसर पर धनंजय सिंह, प्रभु नारायण सिंह, उमा सिंह, अवधेश मालिक, लुसन सिंह, गोपाल पाण्डेय, नरेंद्र सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, संतोष मिश्रा, रमेश फौजी, संदीप पाटिल, जय सिंह, रविन्द्र सिंह, रोहित गुप्ता, अर्पित पाण्डेय, प्रफुल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, विकास सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.


















