एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद, थाना प्रभारियों से वार्ता कर दिए निर्देश

153

एसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद, थाना प्रभारियों से वार्ता कर दिए निर्देश

चंदौली : जिले में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने के क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया. जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है.

आज एसपी द्वारा जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया. जिसमें भूमि विवाद के 07, पारिवारिक विवाद सम्बन्धित 02, अन्य विवाद 15, साइबर से सम्बंधित 03 कुल 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए. जिनके निस्तारण के लिए एसपी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों तथा आवेदकों व फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुनकर उसका गुण दोष के आधार पर सकारात्मक कार्यवाही की जाए.