बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, तटीय इलाकों के ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
चंदौली : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वही रविवार की रात करीब ढाई फीट गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण तटीय इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.

बता दें कि 20 जुलाई के बाद गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि नही हुई थी. अचानक फिर से गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई. वही चहनियां क्षेत्र के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर बना गंगा मंदिर तीन दिन पूर्व ही पूर्ण रूप से डूबने के बाद सीढ़िया लांघते हुए महिला चेंजिंग रूम तक गंगा नदी का पानी बढ़ रहा है. शनिवार की रात्रि में लगभग नौ फीट बढ़ा था. जो रविवार की रात्रि ढाई फीट और बढ़ गया है. वही गंगा नदी का पानी लगातार नए व पुराने महिला चेंजिंग रूम व टीन शेड में बने शवदाह स्टैंड की तरफ बढ़ रहा है.

एक बार फिर से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सहजौर, रौना, कुरहना, कैली, भुपौली, कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, महुअर कलां, हरधन जुड़ा, विजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडा, बड़गांवा, तिरगांवा, भूसौला, हसनपुर, नादी, सहेपुर, दिया, पसहटा, हिंगुतर गढ़, बुढेपुर, नौघड़ा, नरौली, अमादपुर, प्रहलादपुर, नगवां, चोचकपुर, महुंजी आदि गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है.


















