देर रात्रि मुगलसराय थानें का नब्ज टटोलने निकल पड़े एसपी, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
चंदौली : पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, थानों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने एवं कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व सीओ सदर राजेश राय द्वारा रविवार की देर रात्रि बिना किसी पूर्व सूचना के मुगलसराय थानें का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ऑनलाइन शिकायतों व लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी लिया. वही थाना परिसर का भ्रमण कर अभियोगों से सम्बंधित सीज वाहनों को साफ-सफाई के साथ मुक़दमावार खड़ा करने के हेतु निर्देशित किया. साथ ही थानें के बैरक, भोजनालय, हवालात आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

एसपी आदित्य लांग्हे नें थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस की डयूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाएं. साथ ही किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया. वही श्रावण मास में थानाक्षेत्र में पड़ने वाले मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध हेतु निर्देशित किया. साथ ही थाना प्रभारी को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किए जाने वह वांछित अपराधियों की शीघ्र धर पकड़ के आदेश दिए. वही मौजूदा पुलिसकर्मियों से कामकाज के बारे में जानकारी लिया. थाना क्षेत्र में रात्रि कालीन गश्त एवं वाहन चेकिंग को तेज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया.

औचक निरीक्षण के बाद चंदौली जिले में श्रावण मास कावड़ यात्रा 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे व सीओ सदर राजेश राय द्वारा थाना मुगलसराय के पड़ाव अंतर्गत रात्रि भ्रमण किया गया, तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. उन्होंने भ्रमण के दौरान कांवड़ मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कैंप, कांवड़ियों के रूकने एवं विश्राम जलपान, यातायात सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात हेतु उचित ट्रैफिक व्यवस्था एवं रोड व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही नौबतपुर पुलिस बूथ बिहार बॉर्डर से लेकर हाइवे पर लगी सभी ड्युटियों को चेक किया गया और सभी को कर्तव्य निष्ठा व मनोभाव से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया.


















