‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

24

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चंदौली : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को चकिया विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय मुडहुआ दक्षिणी, शिकारगंज में वृक्षारोपण, जन-जागरूकता, वन महोत्सव एवं आम भंडारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने परशुराम सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अरविंद सिंह (बबलू) एवं आशुतोष मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चंद्रप्रभा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे, वन दरोगा सच्चिदानंद एवं वन विभाग के अन्य कर्मचारियों ने लोगों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा हरित भविष्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया।