एसडीएम के छापेमारी में तीन चिकित्सक मिले अनुपस्थित, मौके पर पकड़े गए चार दलाल, मचा हड़कम्प

581

एसडीएम के छापेमारी में तीन चिकित्सक मिले अनुपस्थित, मौके पर पकड़े गए चार दलाल, मचा हड़कम्प

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे के निर्देश पर एसडीएम दिव्या ओझा ने चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान तीन चिकित्सक और तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले. वही मौके से चार दलाल भी पकड़े गए. एसडीएम के इस कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मच गया. वही इस कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेज दिया.

इस बाबत एसडीएम चकिया दिव्या ओझा ने बताया कि डीएम निखिल टी. फुंडे के निर्देशानुसार जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में छापेमारी की गई है. जिसमें तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए. वही दो चिकित्सक लगातार गायब है. इसके अतिरिक्त तीन कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए है. कुछ कमियां पाई गई है जिसकी रिपोर्ट सबमिट की जा रही है. साथ ही मौके से चार दलाल पकड़े गए है, जो मरीज को बहलाते फुसलाते थे और गुमराह करते थे. सभी की रिपोर्ट भेजी जा रही है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.