नहर में उतराया हुआ मिला शव, परिजन जता रहे हत्या की आशंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
चंदौली : सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के लेहरा ताजपुर गांव के पास नहर में उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वही परिजन हत्या की आशंका जता रहे है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार लेहरा ताजपुर गांव निवासी शेखर यादव (उम्र 32 वर्ष) चंदौली स्थित एक मिठाई की दुकान में कारीगर था. जो सोमवार की शाम दुकान से काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था. देर रात तक घर नही पहुंचने के बाद परिजन परेसान हो गए. वही परिजन शेखर यादव के खोज करने लगे. इधर उधर काफी ढूढ़ने के बाद भी कही पता नही चल पाया.
सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे एक शव उतराया हुआ देखा. ग्रामीणों के शोर गुल से मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. वही सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई. शव की शिनाख्त लेहरा ताजपुर गांव निवासी शेखर यादव (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई. लेहरा ताजपुर गांव निवासी रामबृक्ष यादव के पांच पुत्र राम बहोरी यादव, ऋषिनारायन, राजन, उदय और शेखर यादव है. मृतक शेखर यादव की पत्नी गुड़िया व पुत्र पवन और पुत्री पायल का रो-रो कर बुरा हाल है.
इस बाबत सकलडीहा कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.


















