31℃ के पार पहुंच रहा पारा, 5-6 मार्च को चलेंगी तेज हवाएं, वेदर अपडेट्स

46

31℃ के पार पहुंच रहा पारा, 5-6 मार्च को चलेंगी तेज हवाएं, वेदर अपडेट्स

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अभी से दस्तक दे दी है. अब धीरे-धीरे गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. यही वजह है कि दिन के समय लोगों ने गर्म कपड़ा पहनना छोड़ ही दिया है. हालांकि रात के समय मौसम अचानक बदल जाने के कारण थोड़ी-बहुत ठंड हो रही है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते के दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि दो दिन बाद प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती है. प्रदेश में 5 और 6 मार्च के बीच 20 से 30 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

प्रदेश में 3 और 4 मार्च को किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है. इस दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. वहीं 5 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं. लेकिन इस दौरान दोनों ही हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 6 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों ही हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.

वहीं 7 और 8 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है. इसके अलावा अगर प्रदेश में तापमान की बात करे तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है. बुलंदशहर और नजीबाबाद में सबसे कम 11℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बांदा में 11.1℃, बरेली में 12.5℃, अयोध्या में 13℃, मेरठ में 14℃ और मुरादाबाद में 14.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. लखनऊ में 16℃ न्यूनतम और 30.8℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर में सबसे कम 24.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बुलंदशहर में 25℃, मेरठ में 26℃, हमीरपुर में 31.2℃, बस्ती में 31℃, गाजीपुर में 31.5℃, बहराइच में 31.6℃, चुर्क में 31.8℃ अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दिया गया है.