समर वेकेशन बना स्मार्ट स्टडी टाइम, डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की ऑनलाइन क्लासेज को शानदार रिस्पॉन्स
चंदौली : गर्मी की छुट्टियों को सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित न रखते हुए डैडीज इंटरनेशनल स्कूल (Daddy’s International School) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की है। स्कूल द्वारा शुरू की गई समर वेकेशन ऑनलाइन क्लासेज विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ये कक्षाएं स्कूल के डिजिटल प्लेटफॉर्म Daddy’s EdTech पर संचालित की जा रही हैं, जहां बच्चे घर बैठे पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग का अनुभव ले रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन दो घंटे चलने वाली इन ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों को लाइव इंटरैक्टिव सेशन, क्विज, एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग और आसान तरीके से विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। खास बात यह है कि बच्चे इन कक्षाओं को पढ़ाई का बोझ नहीं, बल्कि एक रोचक और आनंददायक अनुभव के रूप में ले रहे हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से उन्हें पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी का नया अनुभव मिल रहा है। घर के आरामदायक माहौल में पढ़ाई करने से उनका पढ़ाई के प्रति जुड़ाव भी बना हुआ है और छुट्टियों का समय भी सार्थक हो रहा है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। यदि सही दिशा और इच्छाशक्ति हो तो छोटे जिलों में भी आधुनिक शिक्षा के बड़े मॉडल तैयार किए जा सकते हैं। Daddy’s EdTech के माध्यम से विद्यालय ने यह साबित करने का प्रयास किया है कि चंदौली जैसे छोटे जिले में भी डिजिटल एजुकेशन को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकता है।
अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों का पढ़ाई से ध्यान अक्सर भटक जाता है, लेकिन इन ऑनलाइन कक्षाओं ने बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखा है और उनमें नई चीजें सीखने की रुचि भी बढ़ाई है।
शिक्षा जगत में इस पहल को छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऐसे एडटेक प्लेटफॉर्म छोटे जिलों की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


















