मकर सक्रांति को लेकर एसडीएम ने गंगा घाट का किया निरीक्षण

51

मकर सक्रांति को लेकर एसडीएम ने गंगा घाट का किया निरीक्षण

चंदौली : मकर सक्रांति के पावन अवसर पर गंगा स्नान को लेकर सोमवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने निरीक्षण किया. वहां मौजूद अधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कल गंगा स्नान के लिए बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी. जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

बलुआ स्थित पतित पावनी पश्चिम वाहिनीं मां गंगा के पावन तट पर मंगलवार को मकर सक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी. दूर दराज से श्रद्धालु स्नान दान करने वास्ते हजारो की संख्या में आयेंगे। इसे लेकर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बलुआ घाट का निरीक्षण किया. इस बाबत घाट पर सुरक्षा ब्यवस्था, लाइटिंग, बैरिकेटिंग, महिला चेंजिंग रूम आदि व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारीयो से मंथन किया. उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने पीडब्लूडी व जिला पंचायत को गंगा में रस्सा लगाने का निर्देश दिया. कहा कि स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए. साथ ही किसी भी को परेशानी न हो.

इस दौरान तहसीलदार अजीत सिंह, बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, एडीओ आइएसबी नित्यानन्द सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति, प्रधान दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे.