निर्माणाधीन पुलिस लाइन के आवासीय भवनों के कार्यदायी संस्था के साथ डीएम ने की बैठक, फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन राजकीय अस्पताल परिसर एवं पुलिस लाइन में आवासीय व अनावासीय भवनों हेतु गठित तकनीकी प्रकोष्ठ समिति की समीक्षा बैठक आहूत हुई. बैठक के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम निर्माणाधीन राजकीय अस्पताल परिसर के कार्यों की समीक्षा कर सम्बंधित कार्यदायी संस्था एवं तकनीकी टीम को आवश्यक निर्देश दिया. वही निर्माणाधीन पुलिस लाइन के आवासीय भवनों के कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
डीएम निखिल टी. फुंडे ने कहा कि डीपीआर तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाय. नियमानुसार समय-समय पर टेक्निकल टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट से भी अवगत कराया जाए. साथ कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया. कहा कि मैनपॉवर अधिक लगाकर निर्माण कार्य को कराया जाए, जिससे कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण हो सके. डीएम ने निर्माणाधीन राजकीय अस्पताल परिसर के कार्यों को अगले तीन माह में पूरा करने का निर्देश दिया.
डीएम ने पुलिस लाइन में आवासीय व अनवासीय भवन निर्माण के कार्यदाई संस्था के साथ बैठक कर माह दिसंबर 2024 में पूर्ण होने वाले कार्यों की जानकारी कार्यदायी संस्था से ली तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अंदर पूरा करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उसे डीपीआर के तय मानक के अनुसार कराया जाए. नियमानुसार उसकी समय-समय पर टेक्निकल टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच के रिपोर्ट से भी अवगत कराया जाए. बैठक के दौरान संबंधित कार्यवाही संस्था एवं तकनीकी प्रकोष्ठ समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


















