गुरु पूर्णिमा पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

330

गुरु पूर्णिमा पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

चंदौली : जिले में गुरु पूर्णिमा और कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है. जिले की कई मुख्य सड़कों पर 23 जुलाई सुबह 6 बजे तक वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया हैं. इसके अलावा रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए यातायात विभाग के लोगों की तैनाती की गई है. एसपी आदित्य लांग्हे ने रूट डायवर्जन के प्लान को सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है. चेताया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी.

◆ मुगलसराय से पड़ाव जाने वाले मार्ग पर शनिवार की रात्रि से सोमवार की रात्रि तक वाहनों के लिए नो एंट्री लगाया गया है. साथ ही आलमपुर से सकलडीहा तिराहे पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा.

◆ इसके अलावा गोधना चौराहे से मुगलसराय जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी. ऐसे में वाहनों को पड़ाव जाने के लिए रामनगर के रास्ते पर डायवर्ट किया जाएगा. आलमपुर से मुगलसराय की तरफ जाने वाले वाहनों को अखरी बाइपास के रास्ते रवाना किया जाएगा.

◆ वहीं गोधना चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को अखरी के रास्ते भेजा जाएगा. इसके अलावा पड़ाव से मुगलसराय जाने वाले वाहनों को रामनगर की तरफ से रवाना किया जाएगा. यातायात पुलिस के द्वारा रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया हैं.

एसपी आदित्य लांग्हे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 20 जुलाई 2024 की शाम 8 बजे से लागू रूट डायवर्जन व नो एंट्री का पालन करें. साथ ही पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें.