गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर बाबा कीनाराम धाम की बढ़ने लगी चमक, साफ-सफाई जोरों पर
◆ आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा
◆ गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा का विशेष है विधान
◆ गुरु प्रेरणा और मार्गदर्शन का हैं प्रतिबिंब

चंदौली : श्रावण मास व गुरु पूर्णिमा के दृष्टिगत भक्तों का जनसैलाब उमड़ने से पहले ही चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम धाम सजने लगा है. शनिवार को सफाई कर्मियों, पुजारी, श्रद्धालुओं ने बाबा कीनाराम प्रतिमा, तपोस्थली, शिव मंदिर, कुंआ, अन्नपूर्णा भवन परिसर की साफ-सफाई किया.

विदित हो कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर चंदौली जनपद सहित अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. जिसके दृष्टिगत अभियान चलाकर कीनाराम धाम परिसर का साफ-सफाई किया गया. इस बाबत मठ व्यवस्थापक अशोक सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का पर्व बाबा कीनाराम मठ परिसर रामगढ़ में विविध प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान अघोरेश्वर बाबा कीनाराम के हजारों शिष्य व भक्त मठ परिसर में अपनी हाजिरी लगाएंगे. वही गुरु पूर्णिमा पर्व पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर थाना प्रभारी बलुआ को जानकारी दी.


















