चंदौली पुलिस महकमे में फेरबदल, 10 उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

146

चंदौली पुलिस महकमे में फेरबदल, 10 उपनिरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

चंदौली : पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने 10 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। यह आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर जारी किया गया है, जिसमें तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को प्रभारी मीडिया सेल / जन संपर्क अधिकारी पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, तरुण कश्यप को चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त धर्मदेव सिंह को सकलडीहा थाना से हटाकर चौकी प्रभारी दुल्हीपुर बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को चंद्रप्रभा, नौगढ़ से हटाकर मारूफपुर थाना बलुआ भेजा गया है। सुभाष कुमार गौतम अब पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर ओबरीकुमार थाना मुगलसराय में तैनात होंगे। वहीं, उपनिरीक्षक सतीश सिंह को रामपुर भभौरा थाना चकिया भेजा गया है।

इस फेरबदल में संतोष कुमार तिवारी, संजय ओझा, तरुण पाण्डेय और अजय प्रकाश सिंह जैसे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह प्रशासनिक कदम जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह फेरबदल न केवल अधिकारियों के अनुभवों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा, बल्कि थानों की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा का संचार भी करेगा।