पलिया में नये स्वास्थ्य केंद्र के लिए उप मुख्यमंत्री से राज्य सभा सांसद ने की मुलाकात

80

पलिया में नये स्वास्थ्य केंद्र के लिए उप मुख्यमंत्री से राज्य सभा सांसद ने की मुलाकात

चंदौली : जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मानक के अनुसार तैनाती, चहनियां क्षेत्र के पलिया में नये स्वास्थ्य केंद्र, नियामताबाद में बन्द पड़े स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य मुद्दों पर राज्य सभा सांसद साधना सिंह लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर समस्यायों से अवगत कराया. वही उपमुख्यमंत्री ने जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया.

लखनऊ में उपमुखमंत्री से मुलाकात कर राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने बताया कि चन्दौली जनपद में जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मानक के अनुसार चिकित्सक व कर्मी नही है. जनपद चहनियां क्षेत्र के पलिया इलाके में नये स्वास्थ्य केन्द्र होना जरूरी है. ताकि लोगो को सुविधा मिल सके. नियामताबाद के एकौनी में बन्द पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू किया जाय. इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी वार्ता किया. जिस पर उपमुख्यमंत्री ने जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया.

पलिया में नये स्वास्थ्य केंद्र के मांग के लिए प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह प्रिंस, प्रधान संजय कन्नौजिया, राजेश पाण्डेय, सतीश सिंह, विनय सिंह आदि ग्रामीणों ने हर्ष व्याप्त करते हुए राज्य सभा सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया.