महुअर कला में 16 जनवरी से भागवत कथा का आयोजन, सुंदर राज स्वमी जी महराज होंगे कथा वाचक
चंदौली : चहनियाँ क्षेत्र के महुअर कला में 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच भागवत कथा व अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें कथा वाचक सन्त सुन्दर राज स्वामी जी महराज कथा करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर ग्राम वासी व क्षेत्र वासियों में काफ़ी हर्ष का माहौल बना हुआ है.
मुख्य कार्यकर्ता एवं संचालक के रूप में नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संत त्रिदंडी स्वामी के शिष्य सन्त सुंदर राज स्वामी श्रीमद भागवत कथा करेंगे. प्रतिदिन कथा के बाद प्रसाद वितरण होगा. इसके लिए अभी से भव्य तैयारी शुरू हो चुकी है.
गांव के ओमकार यादव, सेवक यादव, सियाराम प्रजापति, शिवपूजन सिंह, नितीश तिवारी, सरोज तिवारी, सोनू मिश्रा डाक्टर, मोनू तिवारी डाक्टर, चन्दन तिवारी, दीपक तिवारी, पिंकू पाण्डेय, विनेवा पाण्डेय आदि कार्यक्रम को लेकर अभी से तैयारी में लगे हुए हैं.









