राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने ग्रामीणों को दी सौगात, अब गांव में ही सेहत सुधार सकेंगे ग्रामीण

134

राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने ग्रामीणों को दी सौगात, अब गांव में ही सेहत सुधार सकेंगे ग्रामीण

चंदौली : अपनी सेहत सुधारने के लिए ग्रामीणों को सुबह की सैर के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह द्वारा चहनियां क्षेत्र के डयौढा गांव में सार्वजनिक स्थल पर ओपन जिम की व्यवस्था की गई है. अब बच्चे, बुजुर्ग और ग्रामीण ओपेन जिम से मनोरंजन के साथ व्यायाम भी करेंगे.

शहर की तरह गांव के भी युवा भी जिम के माध्यम से अपने सेहत और शरीर को चुस्त दुरुस्त रख सकेंगे. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तंदुरुस्त रखने के लिए सरकार द्वारा प्रयास शुरु कर दिया गया है. डयौढा गांव के अनूप मिश्रा द्वारा इसके लिए पहले ही प्रार्थना पत्र राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह को दिया गया था. जिसके तहत कुछ दिन पूर्व से ही सार्वजनिक स्थल पर ओपेन जिम खोलने के लिए कार्य शुरू हो गया. जो अब बनकर तैयार है. अब ग्रामीण यहां मनोरंजन के साथ व्यायाम भी करेंगे.

गांव के भाजपा नेता अभिमन्यु मिश्रा ने कहा कि राज्य सभा सांसद द्वारा दिया गया यह योजना सराहनीय है जो राज्य सभा सांसद द्वारा विकास कराने के साथ बच्चो पर भी ध्यान दिया जा रहा है. प्रधान प्रतिनिधि पवन गिरी ने बताया कि यह योजना बच्चो के भविष्य के लिए लगाया गया है. अभी इसको और सुसज्जित करना है.

राहुल मिश्रा, अनूप मिश्रा, अभिमन्यु मिश्रा, अवनीश मिश्रा, सुभाष मिश्रा, सुनील मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, संजय मिश्रा आदि ने राज्य सभा सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया.