मां भगवन्ती देवी स्मरणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल कल, जमकर होगा मुकाबला

81

मां भगवन्ती देवी स्मरणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल कल, जमकर होगा मुकाबला

चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रहे मां भगवन्ती देवी स्मरणीय अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 फरवरी शनिवार को चार टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी. वही 15 फरवरी को ही सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे.

इस बाबत जानकारी देते हुए आयोजक मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रहे अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगित में 15 फरवरी को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला होगा. जिसमें क्वार्टर फाइनल मैच को जीतकर सेमी फाइनल में चार टीमें सीआरपीएफ इलेवन चन्दवक, लाल साहब इलेवन विशुनपुरा, जलनिगम इलेवन चन्दौली और कोरी इलेवन चन्दौली की टीम सेमी फाइनल खेलेंगी. इन चारों टीमों से जो दो टीम विजयी होंगी उनका फाइनल मैच होगा.

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे से पहले सेमी फाइनल होगा. फिर दूसरा सेमी फाइनल 11 बजे और फाइनल मुकाबला 2 बजे से होगा. विजेता को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 21 हजार रुपये और ट्राफी दिया जायेगा तथा मैन ऑफ द सीरीज एक एलईडी टीवी दिया जाएगा.