बाबा कीनाराम महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर, जन्मोत्सव में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब
चंदौली : रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ में कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह द्वारा मठ मे प्रतिदिन कार्य तेजी से कराया जा रहा है.

रामगढ़ स्थित मठ में बाबा कीनाराम का 425 वां जन्मोत्सव समारोह एक सितम्बर से तीन सितंबर तक मनाया जायेगा. जिसकी तैयारियां व रूपरेखा कार्यक्रम संयोजक द्वारा विगत एक महीने से चल रही है. सोमवार को कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह द्वारा बाबा कीनाराम का तपोस्थली, समाधि स्थल आदि का रंगरोपन के साथ अतिथियों के बैठने को लेकर मंच बनवाने का कार्य लगातार कराया रहा है. इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने बताया कि इस बार बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव समारोह क्रीं कुंड के पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम जी मार्ग दर्शन में धूमधाम से मनाया जायेगा. जिसकी तैयारियों की रूप रेखा लगभग तैयार हो चुका है. कार्यक्रम में वीआईपी व कलाकारों की घोषणा जल्द किया जायेगा.

इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष रूबी सिंह, प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनंजय सिंह, प्रभात पाठक, दिनेश सोनकर, कुलदीप वर्मा, संजय सिंह सहित आदि उपस्थित थे.


















