तीन शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

867

तीन शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली : बलुआ पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ऑटो, बैट्री, रिंच व मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. शातिर चोरों को बलुआ पुलिस ने महुआरी मड़ई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पुलिस अपनी पैनी नज़र हर तरफ बनाई हुई है. 25 अगस्त रविवार को विजय कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय विक्रमादित्य यादव निवासी ग्राम अमिलाई थाना बलुआ जनपद चंदौली द्वारा थाना बलुआ पर लिखित तहरीर दी गई की उसके ट्रैक्टर की बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी. वही पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी का एक ऑटो, बैट्री व मोबाइल फोन के साथ तीन शातिर चोरों को महुआरी मड़ई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णानंद गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी बंशीपुर थाना बलुआ, विकास राय पुत्र स्व० गोवर्धन राय निवासी सर्वानंदपुर थाना बलुआ व रामबाज राय पुत्र रामू राय निवासी बंशीपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रहने वाले है.

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बलुआ अशोक कुमार मिश्र, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव चौकी प्रभारी कैलावर, उप निरीक्षक धर्मदेव यादव, हेड कॉन्स्टेबल शिवराज मौर्या, हेड कॉन्स्टेबल रामकेश शास्त्री शामिल रहे.