थाना बलुआ पुलिस टीम ने 48 घण्टे के अंदर हत्या की घटना का किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
चंदौली : थाना बलुआ पुलिस टीम ने 48 घण्टे के अंदर हत्या की घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सुरतापुर स्थित काली माता मंदिर के पास से राकेश सिंह यादव उर्फ बल्ली पुत्र रामपति यादव निवासी देवरापुर थाना सकलडीहा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ करने पर मुन्ना यादव की हत्या करने की बात स्वीकार की. पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एसपी आदित्य लांग्हे ने हत्या की घटना का खुलासा किया है.

विदित हो कि 16 दिसम्बर 2024 को वादी बबलू यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी ग्राम देवरापुर पोस्ट वर्दी सांडा थाना सकलडीहा से प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों द्वारा वादी के भाई मुन्ना यादव पुत्र शोभनाथ यादव उम्र लगभग 25 वर्ष की हत्या कर देने के संबंध में थाना बलुआ पर तहरीर दी गई थी. जिसके आधार पर विवेचनात्मक करवाई प्रचलित की गई. वही मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा सुरतापुर स्थित काली माता मंदिर के पास मौजूद संदिग्ध व्यक्ति राकेश सिंह यादव उर्फ बल्ली पुत्र रामपति यादव निवासी देवरापुर थाना सकलडीहा चंदौली उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर मुन्ना यादव की हत्या करने की बात स्वीकार की.
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मृतक मुन्ना यादव को मैं करीब एक डेढ़ माह पहले आधी रात को अपनी पत्नी के साथ मेरे ही घर के ऊपर वाले कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था. उसके बाद मैंने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया कुछ दिन ठीक रहा, किंतु बाद में किसी न किसी बहाने मुन्ना यादव और मेरी पत्नी के बीच संबंध बनाने की जानकारी मुझे मिल रही थी. मेरी पत्नी व मुन्ना यादव की इस कुकृत्य से समाज में मेरी वह मेरे परिवार की बदनामी हो रही थी.
इस बीच अभी कुछ दिन पूर्व मुन्ना यादव की पत्नी पूजा को चहानिया के एक अस्पताल में लड़की पैदा हुई मैं मुन्ना को हमेशा के लिए हटाने की छन ली थी यह सही अवसर जानकर मैंने मुन्ना से मिलकर बातचीत कर उसे पिता बनने की बधाई देते हुए सारे मामले खत्म करने की बात कही और बेटी के जन्म पर खाने-पीने की पार्टी करने एवं 6 हजार रुपया देने के बहाने मुन्ना यादव को 16 दिसंबर 2024 को सकलडीहा स्थित अपनी दुकान सत्यम गारमेंट्स पर बुलाया. उसके आने के पहले ही शाम को मैंने अलीपुर तिराहा सकलडीहा से एक तेज धार वाली सफेद रंग की चाकू खरीद कर अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख लिया.
शाम करीब 6:00 बजे मुन्ना यादव के मेरी दुकान पर आने पर मैंने लगभग शाम 6:30 बजे तक अपनी कपड़ों की दुकान बंद करके मुन्ना और मैं अपनी अपनी मोटरसाइकिल से पकोड़ा होते हुए अमली माइनर नहर से मुड़कर महागाव शराब ठेका पर गए जहां हम दोनों ने अंग्रेजी शराब गिलास आदि लेकर बंशीपुर नहर पुलिया पर चले गए.
अभियुक्त राकेश सिंह यादव योजना के मुताबिक मुन्ना यादव के पैग में ज्यादा शराब एवं अपने पग में नाम मात्र का शराब डालकर पिता पिलाता रहा और मोटरसाइकिल की डिग्गी से पूर्व से रखा हुआ धारदार नया चाकू निकालकर अत्यधिक नशे में मदमस्त मुन्ना के पेट में कई बार चाकू घोपा और गले को कई बार काटा. बताया कि ज्यादा जोर लगाने से मेरा चाकू की मुठिया टूट गई. जब मैं यह विश्वास कर लिया कि अब मुन्ना यादव मर ही जाएगा तब टूटी हुई चाकू वही मौके पर ही छोड़कर अपनी मोटरसाइकिल जो मेरे पास है UP67AH4192 स्प्लेंडर से वहां से अपने घर चला गया.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डॉ आशीष कुमार मिश्रा, निरीक्षक रमेश यादव, उप निरीक्षक जमीलउद्दीन खान, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल चंदन शाह, कांस्टेबल सुशील यादव, महिला हेड कांस्टेबल कौशल्या देवी शामिल रहे.


















