पुलिस ने पकड़ा अवैध गांजा की खेप, 85.220 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

281

पुलिस ने पकड़ा अवैध गांजा की खेप, 85.220 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली में थाना नौगढ़ पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो के गिरोह से जुड़े अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल करने का दावा किया है. अवैध तस्करी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 85.220 किलोग्राम अवैध गांजा को जब्त किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

दरअसल एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए गए है. जिसके क्रम में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान सेमरा कुशही से अमृतसर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया बोलेरो पिकअप वाहन चालक चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर वाहन सहित दो अभियुक्त को पकड़ लिया गया. पुलिस टीम द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो 3 प्लास्टिक की बोरी में 9-9 बंडल अवैध गांजा बरामद हुआ. वही गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक मोबाइल व 650 रुपया बरामद हुआ. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नागेंद्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम नागलारुन्ध थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस उ०प्र० व श्रवण कुमार (उम्र 19 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश सिंह खरवार निवासी ग्राम डुमरकोन थाना अघौरा जनपद कैमूर भभुआ बिहार के रूप में हुई.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बिहार प्रांत के भभुआ जिले के थाना अधौरा के ग्राम डुमरकोन से कम दामों पर गांजा खरीदते हैं और उसको लेकर वाहन से अवैध गांजा की तस्करी करके मथुरा हाथरस ले जाकर बेचते हैं. जिससे हम लोगों को ज्यादा फायदा होता है. अपना वह अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं. हम लोगों का गिरोह है. हम लोग अपने भौतिक आर्थिक बुनियादी लाभ के लिए यह काम करते हैं.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नौगढ़ कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल शुभम पाण्डेय, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल विशाल यादव, कांस्टेबल मो० गुफरान शामिल रहे.