सकलडीहा एसडीएम न्यायालय ने लंबित वादों में दिखाई तेजी, वादकारियों में हर्ष का माहौल
चंदौली : कठोर परिश्रम और सच्ची लगन से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है. लक्ष्य छोटे-छोटे तय करना चाहिए और धीरे-धीरे बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ना चाहिए. इससे आसानी से कामयाबी पाई जा सकती है. यही सफलता का मूलमंत्र है. दरअसल चंदौली के सकलडीहा एसडीएम न्यायालय ने लंबित वादों के निस्तारण में तेजी दिखाई है, जिससे क्षेत्र के वादकारियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि धारा 80, धारा 24, और धारा 16 के मामलों का निपटारा तेजी से किया गया है, जिससे न्यायालय में मुकदमों की संख्या में काफी कमी आई है.
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि धारा 116 के तहत एक वर्ष से अधिक के 25 मामले अब भी बचे हैं, जबकि तीन साल और पांच साल से ऊपर का कोई मामला न्यायालय में लंबित नहीं है. धारा 80 के अंतर्गत एक साल, तीन साल, और पांच साल के ऊपर के सभी वाद भी समाप्त हो चुके हैं. इसके अलावा, धारा 24 के तहत एक साल से ऊपर के आठ मामले और तीन व पांच साल के ऊपर के मामले भी सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं.
वादकारियों को मिल रहा लाभ
एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि त्वरित निस्तारण के परिणामस्वरूप वादकारियों को काफी लाभ मिल रहा है. न केवल उनके पैसे की बचत हो रही है, बल्कि समय की भी बचत हो रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जो बचे हुए मामले हैं, उनका निस्तारण शीघ्र ही किया जाएगा.
एसडीएम की इस पहल ने न्यायिक प्रक्रिया को बनाया सरल और सुलभ
काम चाहे जैसा हो अपनी लगन के द्वारा उनमें सफलता की सम्भावनायें बढ़ जाती हैं और भावनाओं के द्वारा इसमें सरसता उत्पन्न होने लगती हैं. वही इस तेजी से निस्तारण ने न्यायालय में कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाया है और वादकारियों में विश्वास जगाया है. एसडीएम की इस पहल ने क्षेत्र में न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने का कार्य किया है, जिससे लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है.


















