डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, बैठक के दौरान ईओ मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

182

डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, बैठक के दौरान ईओ मिले अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक के दौरान ईओ नगर पंचायत सदर व ईओ नगर पंचायत सैयदराजा अनुपस्थित मिले. बैठक में ईओ द्वारा अपनी जगह बाबुओं को भेजने पर डीएम द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई. उन्होंने बैठक में आए बाबुओं को मीटिंग से जाने और अगली बैठक में स्वयं उपस्थित रहने का निर्देश दिया. वही दोनों नगर पंचायत के ईओ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिया.

वृक्षारोपण जन अभियान 2024 के अंतर्गत कराए गए वृक्षारोपण क्षेत्र की जियो टैगिंग हेतु आवश्यक क्षेत्र का सत प्रतिशत जियो टैगिंग पौधों की सुरक्षा हेतु लगाए गए ट्री गार्ड्स की सूची एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराए जाने एवं अंतर विभागीय अंतर विभागीय वृक्षारोपणों की सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर करने हेतु संबंधित विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए साथी जिलाधिकारी ने बताया कि लगाए गए पौधों अगर मृतक हो गए तो पुणे इस गधों में वृक्षारोपण का कार्य करते हुए जियो टैगिंग का कार्य पूरा किया जाए

इसके अलावा डीएम ने जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति से संबंधित अधिकारियों से विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन के संबंध में समीक्षा किया. बैठक के दौरान डीएम ने बताया कि संबंधित विभाग को गंगा को प्रदूषण मुक्त कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए है. वही निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी दशा में प्रदूषण जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो. इसके अलावा जनपद चंदौली के गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में समुचित कूड़ा उठान किए जाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया.

डीएम ने बताया कि गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में जन जागरूकता व गंगा को प्रदूषण से रोकने हेतु शपथ व प्रभात फेरी के कार्यक्रमों को और गति दी जाने हेतु रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, सीवर ट्रीटमेंट के निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारी को दिया गया है. वही प्रदूषणकारी वाहनों के संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्रदूषण वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है निर्देशित किया गया की 15 वर्ष से ऊपर के वाहनों को चिन्हित कर नियमानुसार स्कैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे दर्शन निषाद सहित अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.