मां भगवन्ती देवी स्मरणीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरी इलेवन बनी विजेता, उपविजेता बनी चंदवक इलेवन
चंदौली : चहनियां स्थित खण्डवारी देवी इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रहे मां भगवन्ती देवी स्मरणीय अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता क्रिकेट का महाकुंभ फाइनल में कोरी एलेवन चन्दौली विजेता बनी. वही उपविजेता चन्दवक इलेवन रही. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया. आयोजक डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

क्रिकेट प्रतियोगिता में सर्वप्रथम सेमी फाइनल चन्दवक, लाल साहब, कोरी और जलनिगम के बीच हुआ. दोनो टीम चन्दवक और कोरी दोनो टीमो को हराकर फाइनल में पहुँची. कोरी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाये. वही 127 रनों का पीछा करते हुए चन्दवक 90 रन पर ही आल आउट हो गयी. इस प्रकार से विजेता कोरी टीम को विधायक सुशील सिंह, विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल, आयोजक डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह व डॉ. आशुतोष सिंह ने विजेता टीम को 51 हजार व शील्ड देकर सम्मानित किया वही उपविजेता चन्दवक को 21 हजार व शील्ड देकर सम्मानित किया. वही मैन आफ दी सीरीज कोरी टीम के कप्तान गोलू को एलईडी टीवी ट्रेडर्स सूरज प्रजापति के द्वारा दिया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल में हारजीत तो लगा ही रहता है. प्रयास करे कि आगे और बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बने. हालांकि दोनो ही टीमो का बेहतर प्रदर्शन रहा. विशिष्ठ अतिथि प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेंलना चाहिए.
इस अवसर पर रविन्द्र यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र मिश्रा, सुभाष यादव, राम विलास यादव, आनन्द सिंह, अजित सिंह, सुजीत सिंह आदि उपस्थित रहे. रेफरी रवि राय, अंपायर राहुल और धर्मेंद्र रहे. धन्यवाद ज्ञापित आयोजक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने किया.


















