मन्दिर का निर्माण कर विधि-विधान से हुई शिवलिंग की स्थापना

53

मन्दिर का निर्माण कर विधि-विधान से हुई शिवलिंग की स्थापना

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के सेवढी हुदहुदीपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शिव मंदिर पर विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना हुई. शनिवार को प्रधान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव के उदघोष के साथ बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर श्रद्धालुओं द्वारा जलभरावन हुआ. ज्योतिषाचार्य पप्पू तिवारी द्वारा पूजन-अर्चन किया गया.

बता दें कि सेवढी हुदहुदीपुर गांव में विगत कई महीनों से डायरेक्टर दीपक सिंह और ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शिव मंदिर का निर्माण होने के बाद विधि विधान से शिवलिंग की स्थापना की गई. सर्व प्रथम सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मन्दिर से हर हर महादेव के उदघोष के साथ बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर प्रधान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कुंवारी कन्याएं और ग्रामीणों द्वारा घाट पर ज्योतिषाचार्य पप्पू तिवारी द्वारा पूजन-अर्चन के बाद जल भरकर विधि विधान से भगवान शिव का स्थापना हुआ. शिव स्थापना के पूर्व मन्दिर के पुजारी गोपाल दास जी 45 दिन तक मौन रहकर व्रत धर्म का पालन किया. वही शनिवार को प्रधान ने वस्त्र धारण कराकर मौन तोड़वाया. इस दौरान ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यहां तीन दिनों तक भजन-कीर्तन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया.

इस दौरान गोपाल दास, राजन सिंह, जयप्रकाश सिंह, अमन सिंह, बबलू सिंह, कमला सिंह, जसवंत सिंह, सियाराम सिंह, राजू त्रिपाठी, जय सिंह, शंभु राय, बृजेश मौर्य, कमल सिंह, चंद्रभूषण सिंह, विकास सिंह, आनंद सिंह, बाबऊ राम आदि उपस्थित रहे.