हरिओम हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाई गई भगवान धन्वंतरि की जयंती

36

हरिओम हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाई गई भगवान धन्वंतरि की जयंती

चंदौली : आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल में धूमधाम से जयन्ती मनाई गई. आरोग्य भारती चंदौली के जिला कोषाध्यक्ष डॉ विवेक सिंह ने भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. ततपश्चात आरोग्य भारती चंदौली के जिलाध्यक्ष डॉ शशिकांत मिश्रा के द्वारा भगवान धन्वंतरि का स्तवन पाठ किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ शशिकांत मिश्रा ने कहा कि आज भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस है. हम सभी अपने जीवन को स्वस्थ तथा दीर्घकालिक तभी बना सकते है, जब हम सभी निरोग रहेंगे. ऐसे में हम सभी को शुद्ध खान-पान तथा योग व्यायाम पर ध्यान देना होगा. वही गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ विवेक सिंह ने सभी को आयुर्वेद के जनक, आरोग्य के देवता, भगवान धन्वंतरि की जयंती की बधाई दिया और प्राणी मात्र में आरोग्यता का वास होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सबसे सरल व सफल है. हम सभी को जागरूक होकर उसका प्रयोग करना चाहिए. सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज हो रहा है. जिस भी हॉस्पिटल में ऐसी सुविधा मिल रही हो उसका लाभ लेना चाहिए. इस दौरान हरिओम हॉस्पिटल की प्रबन्धक ममता राय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया. इस अवसर पर चिकित्सक उपस्थित रहे.