बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मेधावियों के मेधा का हुआ सम्मान

133

बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, मेधावियों के मेधा का हुआ सम्मान

चंदौली : चहनियां स्थित बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें टर्म 1 की परीक्षाओं में अपने कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को और उनके अभिभावकों को चेयरमैन बिरजू अग्रहरि ने सर्टिफिकेट, अंगवस्त्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों के मेहनत का नतीजा है. आप सब इसी तरह मेहनत करते रहे निश्चित तौर पर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है.

अनुशासन और निरंतरता का बना रहना बहुत जरूरी

विद्यालय के निदेशक डॉ अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि ताउम्र परीक्षाओं का क्रम निरंतर चलता रहता है. जो अनुशासित रहकर इसको अटेम्प्ट करता रहेगा, सफलता उसी को मिलती रहेगी. किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन और निरंतरता का बना रहना बहुत जरूरी है. वही आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई अभिभावक यह चाहता है कि उनका बच्चा कुछ अच्छा करें तो इसके लिए उन्हें भी अपने बच्चों को समय देना पड़ेगा. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है. इस अवसर पर बच्चों ने अपने गीतों के माध्यम से सबको बांधे रखा और भाव विभोर कर दिया.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रीना सिंह, जयंत कुमार, विशाल सिंह, आलोक, कुंदन, नितिन कुमार, सिमरन, चुन्नू मिश्रा, संजीव कुमार, मीरा पाल आदि के साथ सभी कक्षाओं के टॉपर्स छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य दीपानिता चक्रवर्ती और संचालन वाचस्पति पाण्डेय ने किया.