डीएम ने जनपद वासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई
चंदौली : डीएम निखिल टी. फुंडे ने जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द के साथ दीपावली मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि मेरा जनपद वासियों से अुनरोध है कि दीपावली का त्यौहार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बिना पटाखों और शोर शराबे के सौहार्द पूर्वक मनाएं. यह उत्सव सभी जनपद वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों.

डीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए. रोशनी का या पर्व सभी के जीवन को ज्ञान ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे. उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जनपद जनपद वासियों के घर परिवार को खुशियों से रोशन करें और सभी के कार्य सफल हो. वहीं डीएम ने जनपद वासियों से सौहार्द पूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की.









