चंदौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 112 सेवा के 145 पुलिसकर्मियों का तबादला
चंदौली : जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने डायल 112 सेवा से जुड़े कुल 145 आरक्षियों और मुख्य आरक्षियों का तबादला कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह व्यापक फेरबदल आपातकालीन सेवा को और अधिक प्रभावशाली बनाने और आम जनता तक त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करें, ताकि सेवा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

यह कदम न सिर्फ पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं उत्तरदायी बनाएगा, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे को भी और मजबूत करेगा। चंदौली पुलिस द्वारा उठाया गया यह सराहनीय प्रयास जनहित में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।


















