पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ, प्राचार्य ने ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

86

पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ, प्राचार्य ने ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

चंदौली : चहनियां क्षेत्र के बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विद्यालय परिसर में किया गया. जिसमें प्राचार्य संजय कुमार मिश्र व उप प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी छात्रों को शुभकामना देते हुए स्काउट के प्रशिक्षण का जीवन में महत्व के बारे में बताया. इस कार्यक्रम का संचालन चीनमय मिश्र एवं प्रभारी विनोद कुमार ने कार्यक्रम की योजना एवं रूपरेखा को अपने संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन भाषण में विस्तार से समझाया. इस शिविर में स्काउट प्रशिक्षक चंद्रकांत प्रजापति, आनंद मौर्य गाइड प्रशिक्षक, अक्षता प्रजापति, अंगिका मौर्या के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जाएगा.