थाना अलीनगर पुलिस की कार्रवाई, 31 गोवंश के साथ दो शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार

35

थाना अलीनगर पुलिस की कार्रवाई, 31 गोवंश के साथ दो शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार

चंदौली : थाना अलीनगर पुलिस टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान सिंघीताली पुल के समीप नेशनल हाईवे 19 पर एक ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने तलाशी के दौरान ट्रक से 31 गोवंश बरामद किया. वही मौके से दो तस्करों को भी दबोच लिया. वही भीड़ का फायदा उठाकर एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया.

दरअसल, अलीनगर थाना की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में क्रूरतापूर्ण गोवंश बांधकर वध हेतु बिहार के रास्ते पण्डुआ पश्चिम बंगाल बंगाल जाने की फिराक में है. सूचना के आधार पर सिंधिताली पुल के पास नेशनल हाईवे 19 पर चेकिंग की जाने लगी. उसी दौरान पुलिस की सक्रियता और चेकिंग को देखकर एक कंटेनर ट्रक वहां संख्या UP21CN4064 को बीच सड़क पर ही खड़ा करके वाहन में सवार वाहन चालक व खलासी मौके से भागने के फिराक में थे कि मौजूदा पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत होने पर ट्रक की घेराबंदी करके दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. वही भीड़ का फायदा उठाकर एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया. वही पुलिस ने जब कंटेनर ट्रक को चेक किया तो ट्रक में कुल 31 गोवंश जिनको क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु बिहार के रास्ते पांडुआ पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे जिनको बरामद किया. वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त चालक अपना नाम पता शरीफ पुत्र फल्जे अहमद निवासी नरखेड़ा थाना मुण्डा पाण्डेय जनपद मुरादाबाद बताया वही दुसरे अभियुक्त खलासी ने अपना नाम पता सानुर खान पुत्र फिरोज खान निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया बताया.

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक आनंद कुमार भार्गव, हेड कांस्टेबल कमलेश पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक यादव, शैलेंद्र यादव, अनंत सिंह शामिल रहे.