कुछ बनना है तो समय निकालकर पढ़ना ही होगा : इंस्पेक्टर डॉ आशीष मिश्रा
चंदौली : थाना बलुआ पर रविवार को खडेहरा स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र संस्था द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के क्रम में ग्रामीण अंचल के किशोरियों के लिए कानूनी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति मिशन, बाल बिबाह, बाल श्रम एवं महिलाओं के लिए थाने द्वारा संचालित हेल्प लाइन आदि पर जागरूक किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि थाना बलुआ प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित करके किया.
ग्रामीण अंचल की किशोरियों ने प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. किशोरियों ने चित्र कला द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज़, बाल विवाह सम्बन्धित सामाजिक मुद्दा आधारित विषयो पर पेंटिंग किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आशीष मिश्रा ने किशोरियों को समाज में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि हम लड़की है क्या कर सकते हैं. यह बेचारी वाला सोच हमें दूर करना होगा. कुछ बनना है तो पढ़ना ही होगा. 3 से 5 घण्टा प्रतिदिन मेहनत करना पड़ेगा. पुलिस आपकी मदद के लिए हर वक्त तैयार है. उन्होंने संबंधित हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1091, 118, 112, 1930 साइबर क्राइम, लिंग असमानता को हमें दूर करना, उपयुक्त कानूनी संबंधित विस्तार रूप से जानकारी प्रदान किया. तदुपरांत किशोरियों को एफआईआर की प्रक्रिया एवं आवश्यक संबंधित दस्तावेजों की जानकारी दिया.
मौके पर संस्था के कॉर्डिनेटर सुजीत कुमार, निदेशक ज्ञान प्रकाश, निरीक्षक रमेश यादव, एसआई जगदीश प्रसाद, एसआई बिनोद वर्मा, एसआई बीरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल खुशबू रानी, शालिनी चौधरी, सीमा, साधना देवी, आकाश मौर्या, कालिंदी यादव, सरिता यादव, अन्य सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.


















