चंदौली में देव दीपावली का हुआ भव्य आयोजन, जगमग हुए गंगा नदी के घाट
चंदौली : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. दीपोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सांसद संत कबीरनगर प्रवीण निषाद ने गंगा नदी में दीपदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. गंगा सेवा समिति द्वारा गंगा घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था. 51 सौ गाय के गोबर से बने 21 हजार दीपक गंगा तट पर जगमग कर घाट की शोभा बढ़ा रहे थे. पांच बटुकों द्वारा भव्य नव्य और दिव्य वातावरण में मां गंगा की महाआरती कर रहे थे. उस समय मानो देवता स्वर्ग से जमीन पर उतर गए हो. साथ ही घाट पर गुरुनानक जयन्ती पर्व भी मनाया गया. महर्षि वाल्मीकि, बाबा कीनाराम व त्रिदंडी स्वामी जी की झांकी सजाई गई थी. वही आयोजक भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान सैकड़ो लोगों ने गंगा नदी में दीपदान किया. वही दूर दराज से आए हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया.
इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रवीण निषाद ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर गंगा सेवा समिति के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम हो रहा है. जो सनातन संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है. पुरानी संस्कृति के दायित्व को बढ़ाने के लिए हमें सतत प्रयास करना चाहिए. आज जो सनातन संस्कृति सभ्यता से दूर हो रहे है, इसको हम सभी को बढ़ाने की जरूरत है. चाहे वाराणसी काशी के घाट हो या बलुआ घाट हो हर तरफ सरकार द्वारा देव दीपावली को बढ़ावा दिया जा रहा है. आज देव दीपावली के पावन पर्व पर गंगा महोत्सव मनाया जा रहा है. मां गंगा की प्रसिद्ध महाआरती यहां हो रही है. वही इस भव्य आयोजन के लिए भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल व टीम को बधाई दिया.
इस अवसर पर राजेन्द्र पाण्डेय, बनवारी पाण्डेय, कृष्णानंद पाण्डेय, अभिमन्यु मिश्रा, योगेंद्र मिश्रा, डी.एस.ओ. डॉ जेपी गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रितेश कुमार, बृजेश पाण्डेय, अखिलेश अग्रहरी, शैलेन्द्र पाण्डेय, संकठा राजभर, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद, शिवकुमारी निषाद, अंकित जायसवाल, बृजेश शाहनी, जुगनू पासवान, राकेश जायसवाल, अखिलेश तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहे.


















